Categories: Biological Terms

समसूत्रण तथा अर्धसूत्रण विभाजन में अंतर | Difference between mitosis and meiosis in hindi -SarkariCity

समसूत्रण तथा अर्धसूत्रण में अंतर | Difference between mitosis and meiosis in hindi

सूत्री या समसूत्री विभाजन (Mitosis) :- यह विभाजन शरीर की उन सभी कोशिकाओं में होता है, जो शरीर का देहद्रव्य बनाती है |

अर्धसूत्री विभाजन या अर्धसूत्रण (Meiosis):- इस प्रकार का विभाजन शुक्राणु और अंडो के बनने के समय प्रजनन कोशिकाओं में होता है |


समसूत्रण तथा अर्धसूत्रण में अंतर (Difference between mitosis and meiosis)


                    समसूत्रण                    अर्धसूत्रण
1. इस प्रकार का कोशिका विभाजन केवल शारीरिक कोशिकाओं (somatic cells) में होता है। इससे वृद्धि के लिए शारीरिक कोशिकाएँ बनती हैं।
1. यह सिर्फ जनन कोशिकाओं (germ cells) में जनन कोशिकाओं के परिपक्व होने के समय होता है। इससे जनन कोशिकाएँ बनने में सहायता मिलती है।
2. इस विभाजन में कोशिका केवल एक बार विभाजित होती है।
2. इसमें कोशिका दो बार विभाजित होती है-अर्धसूत्रण 1 एवं अर्धसूत्रण 2।
3. इसमें केंद्रक केवल एक बार विभाजित होता है।
3. केंद्रक दो बार विभाजित होता हैएक बार अर्धसूत्रण 1 में और दूसरी बार अर्धसूत्रण 2 में।
4. यह अलिंगी प्रजनन तथा लिंगी प्रजनन करनेवाले सभी जीवों में होता है।
4. यह विभाजन केवल लिंगी प्रजनन करनेवाले जीवों में होता है।
5. कोशिका केवल एक बार विभाजित होती है एवं क्रोमोसोम्स भी एक बार विभाजित होता है।
5. इसमें कोशिका दो बार विभाजित होती है, लेकिन क्रोमोसोम केवल एक ही बार विभाजित होता है।
6. इंटरफेज के S-अवस्था में DNA अनुलिपिकरण (replication) होता है।
6. DNA का अनुलिपिकरण केवल इंटरफेज 1 में होता है। इंटरफेज 2 में यह नहीं होता है।
7. प्रोफेज (prophase) जल्द समाप्त हो जाती है।
7. प्रोफेज अपेक्षाकृत अधिक समय पर समाप्त होती है।
8. प्रोफेज में कोई उपअवस्था (subdivision) नहीं होती।
8. प्रोफेज लंबा होने के कारण इसे पाँच उपअवस्थाओं में बाँटा जाता है-लेप्टोटीन, जाइगोटीन, पैकीटीन, पैकीटीन, डिप्लोटीन एवं डायकिनेसिस।
9. इसके कारण दो कोशिकाएँ बनती हैं।
9. अर्धसूत्रण के अंत में चार कोशिकाएँ बनती हैं।
10. प्रत्येक नवजात कोशिका में गुणसूत्र-संख्या (2n) मातृकोशिका की गुणसूत्र-संख्या (2n) के समान होती है।
10. प्रत्येक नवजात कोशिका में गुणसूत्र-संख्या (n) मातृ कोशिका की गुणसूत्र-संख्या (2n) की आधी होती है।
11. क्रोमोसोम संख्या नहीं बदलती है, क्योंकि प्रत्येक क्रोमोसोम विभक्त होकर दो क्रोमैटिड बनाती है एवं प्रत्येक क्रोमैटिड एक नए कोशिका का एक क्रोमोसोम बनता है।

11. अर्धसूत्रण 1 के समय समजात क्रोमोसोम के अलग होने के कारण क्रोमोसोम संख्या आधी हो जाती है। अर्धसूत्रण 2 के समय संख्या में कोई परिवर्तन नहीं होता है, क्योंकि अनुजात क्रोमोसोम विभक्त होकर दो क्रोमैटिड बनाता है।
12. इसमें सिनैपसिस (synapsis) अनुपस्थित होता है।
12. समजात गुणसूत्रों में सिनैपसिस प्रोफेज 1 के समय होता है।
13. प्रोफेज के समय क्रोमैटिड के बाहु एक-दूसरे से सटे रहते है ।
13. प्रोफेज II में क्रोमैटिड के बाहु विशेष रूप से अलग रहते हैं।
14. प्रोफेज में प्रत्येक क्रोमोसोम दो क्रोमैटिडों में विभाजित हो जाता है।
14. प्रोफेज की प्रथम दो उपअवस्थाओं में क्रोमोसोम पतले धागे की तरह दिखाई देते हैं।
15. एक क्रोमोसोम का दो क्रोमैटिड अलग हो जाता है।
15. अर्धसूत्रण 1 में प्रत्येक समजात गुणसूत्रों के क्रोमोसोम अलग हो जाते हैं एवं अर्धसूत्रण 2 में प्रत्येक क्रोमोसोम के दो क्रोमैटिड अलग हो जाते हैं।
16. ऐनाफेज (anaphase) की प्रथम अवस्था में गुणसूत्र के सेंट्रोमियर भी विभाजित हो जाते हैं एवं प्रत्येक क्रोमैटिड एक अनुजात गुणसूत्र बनाता है।
16. इसमें सेंट्रोमियर केवल ऐनाफेज-II में विभाजित होता है।
17. ऐनाफेज में प्रत्येक गुणसूत्र के दोनों क्रोमैटिड अर्धविपरीत
ध्रुवों पर जाते हैं।
17. प्रत्येक समजात गुणसूत्र के सेंट्रोमियर अपने साथ अपने दो क्रोमैटिड लेकर विपरीत ध्रुवों की ओर जाते हैं।
18. काइऐज्मेटा एवं क्रॉसिंग ओवर नहीं होती है।
18. काइऐज्मेटा एवं क्रॉसिंग ओवर अर्धसूत्रण विभाजन में होता है।
19. क्रॉसिंग ओवर नहीं होने के कारण अनुजात कोशिकाओं के क्रोमोसोम की जीन-व्यवस्था में कोई परिवर्तन नहीं होता है।
19. अर्धसूत्रण 1 के समय क्रॉसिंग ओवर होने के कारण क्रोमैटिड में जीन-व्यवस्था में परिवर्तन होता है। इस कारण अनुजात कोशिकाओं के क्रोमोसोम में जीन-व्यवस्था में परिवर्तन होता है।
20. टेलोफेज में तर्कु तंतुओं (spindle fibres) का पूर्णरूप से लोप हो जाता है।
20. टेलोफेज 1 के समय तर्कु तंतुओं का पूर्णरूप से लोप नहीं होता है।
21. समसूत्रण के अंत में बनी दो कोशिकाएँ एकसमान होती हैं। इनमें कोई विभिन्नता नहीं दिखाई पड़ती है।
21. क्रॉसिंग ओवर के कारण चारों कोशिकाओं में विभिन्नता दिखाई पड़ती है।


______________________________
Share
Published by
SarkariCity

Recent Posts

Google pays tribute to Krishnakumar kunnath (KK) with animated doodle on his Bollywood debut anniversary

Google pays tribute to Krishnakumar kunnath (KK) with animated doodle on his Bollywood debut anniversary.|krishnakumar… Read More

5 months ago

PM Awas Yojana 2024 | ग्रामीण और शहरी इलाकों के 3 करोड़ लोगों को Pradhan Mantri Awas की लाभ

PM Awas Yojana 2024 | ग्रामीण और शहरी इलाकों के 3 करोड़ लोगों को Pradhan… Read More

9 months ago

Bihar Deled Counselling 2024: Choice Filling, Online Registration, Merit List, Date & Notification

Bihar Deled Counselling 2024: Choice Filling, Online Registration, Merit List, Date & Notification | Bihar… Read More

9 months ago

Bihar B.ED Admit Card 2024 जारी – Download Now @biharcetbed-lnmu.in

Bihar B.ED Admit Card 2024 जारी – Download Now @biharcetbed-lnmu.in | Bihar B.ED Admit Card… Read More

9 months ago

मैट्रिक – इंटर स्कॉलरशिप 2024 : पैसा मिलने को लेकर नया नोटिस जारी | Check Now

मैट्रिक - इंटर स्कॉलरशिप 2024 : पैसा मिलने को लेकर नया नोटिस जारी | Check… Read More

9 months ago

Bihar Board 12th Answer Key 2024 Out : Check Now

Bihar Board 12th Answer Key 2024 Out : Check Now | Bihar Board Inter Answer… Read More

1 year ago